Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » युवक की मौत , प्रेम-प्रसंग पर बवाल, सिर की हड्डियां तोड़ीं

युवक की मौत , प्रेम-प्रसंग पर बवाल, सिर की हड्डियां तोड़ीं

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2020No Comments4 Mins Read

रोहिणी जिले के कंझावला स्थित सवादा इलाके में मंगलवार रात एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़कों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी शौकत (24) ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सिर की हड्डियां तक तोड़ डाली। घायल शौकत व एक अन्य युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बीच शौकत की मौत हो गई।

आरोपियों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक बलवा किया। पुलिस ने दंगा और हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित, विकास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक रिहान (18) ने बताया कि वह परिवार के साथ ओ-ब्लॉक, जेजे कालोनी सवादा में रहता है और ओपन स्कूल से 10वीं कर रहा है। घर के पास उसका दोस्त सैदर रहता है। वह इलाके में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। एम-ब्लॉक में रहने वाला अंकित भी उसी युवती को चाहता है। पता चलने पर अंकित कई बार अपने साथियों को लेकर सैदर को ढूंढने उसके मोहल्ले में गया। मंगलवार रात फिर अंकित अपने दोस्त आकाश, विकास, रोहन, अन्नू, हिमांशु, राहुल, चोली, सुनील आदि के साथ सैदर को ढूंढते हुए ओ-ब्लॉक उसके घर के पास पहुंचे।

सभी के हाथों में डंडे, हॉकी, बेसबॉल के बैट, तलवार थे। पास में रिहान खड़ा था। अंकित ने कहा कि यह सैदर का दोस्त है। इतना सुनते ही लड़कों ने रिहान पर हमला कर दिया। इस बीच जी-ब्लॉक में रहने वाला शौकत वहां पहुंचा और बीच-बचाव कराने लगा। उसने रिहान को छुड़ा लिया। इस बीच रिहान पड़ोसी अब्बास के मकान में घुस गया। यह देख आरोपियों ने शौकत पर हमला कर दिया और कुछ लड़कों ने अब्बास के मकान पर पथराव कर दिया, परंतु रिहान बाहर नहीं निकला। इस दौरान लोग लगातार पुलिस को कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल रिहान व शौकत को अस्पताल पहुंचाया, जहां शौकत को मृत घोषित कर दिया गया। रिहान के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

बीच-बचाव कराने की मिली शौकत को सजा

शौकत के भाई सैलाब ने बताया कि वह परिवार के साथ जी-87, सवादा में रहता है। उसका भाई प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार को वह अपनी नौकरी पर गया था। रात को वापस लौटते समय उसने रिहान को पिटते हुए देखा तो बीच-बचाव कराने लगा। इसी की उसे सजा मिली। सड़क पर उसके भाई को आरोपी बेरहमी से पीटते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। आरोपी एक घंटे से ज्यादा सड़क पर बलवा करते रहे और उसका भाई सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिवार को खबर मिली तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की। सैलाब ने बताया कि उसके भाई के सिर में कई फ्रैक्चर थे। बेसबॉल के बैट से सिर की हड्डियां तोड़ दी गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद लोगों ने झंडा चौक पर शव रखकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ी। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।

9.53 से 11.52 के बीच 19 पीसीआर कॉल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हथियारों से लैस लड़के इलाके में बवाल करते रहे, लेकिन पुलिस ने सुध नहीं ली। दावा किया कि पुलिस को 100 से अधिक कॉल की गई। कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी वहां आए भी थे, लेकिन हालात देखकर चुपचाप निकल गए। पुलिस के रिकॉर्ड में रात 9:53 से 11:52 के बीच 19 पीसीआर कॉल की गईं। वहीं, कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया और कहा कि पुलिस इसी वजह से जान-बूझकर वहां नहीं पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सारे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

bones of head broken Faridabad News faridabadnews24 ruckus on love affair Youth dies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.