बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले BJP ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं। पिछले कल ही चुनाव आयोग की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के सियासी महासमर का ऐलान कर दिया गया था। हालांकि हरियाणा के बरोदा हलके में भी उप चुनाव होने है जिसकी तारिक का एलान अभी होना बाकी है। बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। कई बड़े बदलाव भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किए गए हैं।

जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। इतना बड़ा बदलाव पार्टी की तरफ से किया गया है लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि भारतीय जनता पार्टी में हरियाणा के किसी भी बड़े दिग्गज नेता का नाम शामिल नहीं है। यानि की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से हरियाणा के एक भी बीजेपी नेता का चुनाव नहीं किया गया।
कई ऐसे बड़े चेहरे है जिनको इसमें जगह नहीं मिली है। कोई भी नेता इसमें अपनी जगह नहीं बना पाया है। हरियाणा के किसी भी सांसद और वरिष्ठ नेता को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जगह नहीं दी है। जो की हरियाणा भाजपा के लिए चिंता का विषय है। आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि हरियाणा के एक भी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी इस नई टीम में शामिल नहीं किया है।
बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है। बिहार चुनाव से पहले पार्टी में बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का ऐलान किया है. राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बीजेपी की नई टीम में राम माधव, मुरलीधर राव और अनिल जैन को महासचिव के पद से हटा दिया गया है। वहीं दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को नया महासचिव चुना गया है। इसके अलावा सरोज पांडेय को भी महासचिव के पद से हटाया गया है। कई टीम का गठन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आज किया गया है लेकिन कई बीजेपी के ऐसे भी बड़े चेहरे है जो इसमें अपना स्थान नहीं बना पाए है।



