Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपराध पर लगेगी लगाम, हरियाणा में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की तर्ज पर बनेगा होम मिनिस्टर स्क्वायड

अपराध पर लगेगी लगाम, हरियाणा में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की तर्ज पर बनेगा होम मिनिस्टर स्क्वायड

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2020No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हरियाणा में होम मिनिस्टर स्क्वॉड बनाने की घोषणा की है. यह स्क्वॉड सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर काम करेगा. विज ने एडीजीपी लॉ एंड आर्डर नवदीप विर्क को स्क्वॉड के गठन के लिए कहा है. दस्ते में एक पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी होगा, जिसे सीधे गृह मंत्री के आदेश के तहत काम करना होगा.

यह अधिकारी प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर नजर रखेगा. सूबे में जिस भी तरह का माफिया सक्रिय हो रहा है. इसके माध्यम से उस पर नकेल कसी जाएगी. मसलन सट्टा माफिया, शराब माफिया, कब्जा माफिया, रेत माफिया और भी कई तरह के माफियाओं की गर्दन उठने से पहले ही यह कुचलने का काम करेगा.गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस दस्ते का गठन बहुत जरूरी हो गया था, जिसके लिए उन्होंने एडीजीपी लॉ एंड आर्डर को निर्देश दिया है. गृह मंत्री दस्ता सूचना मिलने पर छापा मारने के साथ ही एफआईआर दर्जकर अपराधियों को गिरफ्तार भी करेगा.

बता दें कि गृह मंत्री ने प्रदेश में थानों में तैनात सिक्योरिटी एजेंट को पहले बदलने का आदेश दिया है. सूचना के मामले में पुलिस सीआईडी के तंत्र पर निर्भर न रह कर अपने तंत्र पर निर्भर रहेगी. पुलिस के पास अपने और अन्य स्रोतों के माध्यम से सूचना आएगी. यह सूचना सीधे गृह मंत्री तक जाएगी. उसके बाद दस्ते को कार्रवाई करने को कहा जाएगा. अनिल विज को गृह विभाग मिलने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि एसपी स्तर का एक अधिकारी होम मिनिस्टर के ओएसडी के तौर पर लगाया जाएगा, लेकिन गृह विभाग में यह बात सिर्फ चर्चा बन कर ही रह गई. अब गृह मंत्री दस्ता बनने के बाद यह सीधे विज के आदेश मानने को बाध्य होगा.

Crime will be controlled Faridabad News faridabadnews24 Home minister squad will be built on the lines of CM Flying Squad in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.