Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश मे चार प्रतिशत नेता भी भगतसिंह के जीवन को पढ़कर आगे आते तो देश फिर से सोने की चिड़िया होता–यादवेंद्र

देश मे चार प्रतिशत नेता भी भगतसिंह के जीवन को पढ़कर आगे आते तो देश फिर से सोने की चिड़िया होता–यादवेंद्र

faridabadnews24By faridabadnews24September 28, 2020No Comments3 Mins Read

भिवानी : हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में वीर भगत सिंह की याद में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन व भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह संधू ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। भगतसिंह जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल योगी महंत चरण दास महाराज ने की।

इस अवसर पर अनेक देशभक्त संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे । दो दिवसीय कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज एवं  एनसीसी अधिकारी राजेश मुखी ने किया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मान दिया गया । साथ में समाज सेवा एवं देश भक्ति से जुड़े युवाओं को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर कलाकार नव्या ,आरोही ,अंजलि, रेनू ,मुस्कान, राधिका ,राधा की टीम के द्वारा भगत सिंह को समर्पित देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । बॉलीवुड कलाकार अमित वर्मा ने फिल्मी दुनिया के अभिनेताओं व प्रधानमंत्री की आवाज में भगतसिंह की प्रेरणा को आगे रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने कहा कि देश के हर युवा में आज भी भगत सिंह जिंदा है ।बस उसे खोजने की जरूरत है । उन्होंने महन्त चरणदास महाराज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से देश भक्ति के मेले लगते रहे तो हर दिल में भगत सिंह रहेगा । उन्होंने कहा कि देश में भगत सिंह जैसी सोच की फिर से जरूरत है और कहा कि लोगों की धारणा बनी हुई है कि भगत सिंह पैदा तो हो मगर पड़ोसी के घर में पैदा हो ,हमें इस सोच को बदलना होगा ,भगत सिंह के जो स्वप्न थे उनको साकार करना होगा। भगत सिंह के जीवन प्रसंग को लेकर हरियाणा प्रदेश में अनेक विश्व रिकॉर्ड तैयार किए हैं ,ताकि उनके आदर्श देश में जिंदा रहे । यादवेंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में भगत सिंह की जीवनी जब तक शामिल नहीं की जाएगी ,तब तक आने वाली पीढ़ी को भगत सिंह के त्याग और बलिदान का अनुभव नहीं होगा । उन्होंने कहा कि यदि 4% नेताजी भी देश में भगत सिंह के जीवन को का अनुसरण करते तो देश फिर से सोने की चिड़िया कहलाता । उन्होंने कहा कि हरियाणा को भगत सिंह का हरियाणा बनाना है ,जिसके लिए भगत सिंह ब्रिगेड युवाओं को साथ लेकर देश और प्रदेश में काम कर रही है।  इस अवसर पर बाल योगी महंत चरणदास महाराज ने भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह संधू को प्रशंसा पत्र व भगत सिंह का चित्र देकर सम्मानित किया  और कहा कि देश भगत सिंह का बड़ा कर्ज वान है, जिनके बलिदान का कर्ज हमे नही चुका सकते। इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज ,शहीद भगत सिंह स्मृति सभा के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, ध्यान दास महाराज , सुनील चौहान ,गोहाना से राकेश लठवाल, सरपंच सुनील कुमार, एनसीसी अधिकारी राजेश मुखी ,सावित्री यादव ,बीडीसी अशोक धानिया, मलखान सिंह शेखावत ,रणजीत सिंह, रोहतक से नीटू कुमार ,जीतू पहलवान , समाजसेवी दीपक अग्रवाल तोला, कृष्ण गुप्ता ,सुशील गुप्ता, अशोक सिवाच,संदीप बडेसरा ,सुनील गोहाना ,विकास कुमार ,सुनील चौहान, पंकज पायल ,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज ,अनिल गर्ग ,कनिक मुखीजा, विशाल गोयल ,राजेश डूडेजा, मयूर कुमार ,सुरेंद्र लोहिया, विवेकानंद स्कूल संरक्षक के सावित्री यादव ,कलाकार अमित वर्मा  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शहीद भगतसिंह जयंती सभा में उपस्थित रहे।

Faridabad News faridabadnews24 Four percent of the leaders in the country would have come forward after reading the life of Bhagat Singh the country would have become a golden bird again - Yadavendra
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.