हरियाणा : राष्ट्रपति द्वारा एडवेंचर के सबसे बड़े तेनज़िंग नोर्गे अवॉर्ड से सम्मानित हरियाणा की छोरी अब कुछ ऐसा काम करने जा रही है। हरियाणा के गांव फरीदपुर की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू कल से हिंदुस्तान के दो पर्वतों की चढ़ाई करने जा रही है। जो की हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के लिए गर्व की बात है। रूदुगैरा और गंगोत्री-३ नामक के ये दो पर्वत शिखर उत्तराखंड में है।

रुदुगैरा की ऊंचाई 5800 मीटर है, वहीं गंगोत्री-३ की ऊंचाई 6700 मीटर है। ये दोनों ही टेक्निकल माउंटेन है। अनीता ने बताया कि मेरा ये अभियान 20 से 25 दिनों का रहेगा। ये दोनों ही टेक्निकल माउंटेन है। अनीता ने बताया कि वह आज 3 दिन की यात्रा करके गंगोत्री पहुंच गई हैं। कल से चढ़ाई शुरू होने वाली है। 2 अनिता कुण्डू के सभी अभियानों पर करोड़ों रुपए खर्च आता है, ये सभी राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की कंपनी SIS उठाती है। क्योंकि सिन्हा ने अपनी ने अनिता को अपनी बेटी के रूप में अडॉप्ट किया हुआ है। उन्होंने अनिता को अपनी सभी कम्पनी, स्कूल, सस्थाएं, हिंदुस्थान समाचार समूह आदि का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
ये मिले हैं पुरुस्कार :-
भारत सरकार ने हाल ही में अनिता को तेनज़िंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड, हरियाणा सरकार ने नारी शक्ति पुरुस्कार, कल्पना चावला अवार्ड, सर्वोत्तम महिला पुलिस अवॉर्ड से भी अनिता को सम्मानित किया गया है। सैकड़ों संस्थाए, समूह, संगठन अनिता को सम्मानित कर चुके हैं। अनेकों यूनिवर्सिटी, संस्थाओं आदि ने अनिता को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हुआ है। एक पर्वतारोही के साथ-साथ अनिता एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी जानी जाती है। हिंदुस्तान के हर कोने में उनको सुनने के लिए बुलाया जाता है।
13 साल की उम्र में हो गया था पिता का देहांत, हल चलाना सीखा :-
अनिता एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती है। एक किसान की बेटी में और अब वह कुछ ऐसा काम करने जा रही है जिससे हरियाणा के लोगों को छोरियों पर फिर से गर्व हो। जब वे मात्र 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई और खेल जारी रखा, खेत मे हल चलाना भी सीखा, पशुओं को पालने में भी महारत हासिल की। अपने सभी छोटे भाई-बहनों को भी पढ़ाया। और आज करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई। अनिता ने बताया कि मेरी इस कामयाबी में मेरी मां और मेरे ताऊ का बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी उस बात को हमेशा यद् रखती है कि वो एक किसान की बेटी है।
