कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। बाबजूद उसके भी लाखों लोग कोरोना से संक्रमित है।अब धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है। जून से शुरू किए गए अनलॉक के अलग अलग चरणों के तहत अब तक कई सारे प्रतिबंधों को सरकार ने हटा लिया है लेकिन फिर भी कई अभी भी कई जगह कोई रियायत नहीं है।

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय अक्टूबर के लिए नई गाइडलाइंस जल्द ही जारी कर सकता है। यह अनालॉक का पांचवां चरण होगा। अक्टूबर के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस काफी खास हो सकती है, क्योंकि अक्टूबर से त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। आने वाले दिनों में दशहरा, छठ और दिवाली जैसे बड़े त्यौहार आ रहे हैं। इसलिए इस त्योहारी सीजन में कंज्यूमर्स डिमांडग में मजबूत उछाल की उम्मीद के साथ, प्रतिबंधों में और ढील की उम्मीद है। पिछले महीने गृह मंत्रालय की तरफ से सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, सैलून, रेस्टोरेंट, जिम को पहले ही पाबंदियों के साथ खोले जाने की छूट दी जा चुकी है लेकिन अब भी सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क नहीं खुले हैं। कहा जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से कई बार सरकार से गुजारिश की जा चुकी है तो हो सकता है इस बार सिनेमा हॉल को ओपन करने की अनुमति मिल जाए।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए अक्टूबर से सिनेमा हाल को खोलने का एलान किया है। यहां 1 अक्टूबर से सीमित संख्या में लोगों के प्रवेश के साथ सिनेमा हॉल खोले जाने के लिए अनुमति दे दी है। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम, मास्क पहनना अनिवार्य होगा। महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के दौरान पर्यटन क्षेत्र पर बुरी तरह से मार पड़ी है। ऐसे में अनलॉक 5 की प्रक्रिया के दौरान और भी पर्यटन स्थलों और टूरिस्ट सेंटर्स को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। ऐसे ही एक प्रयास में सिक्किम सरकार ने 10 अक्टूबर से होटलों, होम-स्टे और अन्य टूरिज्म से जुड़ी सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं 27 सितंबर को ओडिशा सरकार ने घोषणा की कि यह अक्टूबर से सभी पर्यटन के स्थलों को खोल देगी।
