नगर निगम की तरफ से लगातार आउटसोर्स के कर्मचारियों को हटाने का सिलसिला जारी है। अब सोमवार को भी 501 कर्मचारियों को निकाल दिया गया। निगम के हर जोन की हर विंग से इन कर्मचारियों को निकाला गया है। इनमें चपरासी, पंप ऑपरेटर और ड्राइवरों को काफी संख्या में हटाया गया।

इस संबंध में एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में डब्लयूएसएस, इलेक्ट्रिक विंग, सभी आठ डिविजन, पंप ऑपरेटर, सिटी प्रटोजेक्ट ऑफिसर, पीआरओ ऑफिस, इंफोर्समेंट विंग, सेनिटेशन विंग, जेडटीओ, सीएफसी, चीफ टाउन प्लैनर, डिस्ट्रिक्ट अट्रारनी ऑफिस, सीएमओ ऑफिस, चीफ अकाउंच ऑफिसर, जाइनट कमिश्नर वन, टू, थ्री औऱ फोर, एडिशनल कमिश्नर फोर, हॉर्टिकल्चर आदि विंग से 501 कर्मचारी हटाए गए हैं।
इममें से करीब 170 सिक्योरिटी गार्ड भी हैं, जिन्हें कोरोना काल में लगाया गया था। ये सभी कर्मचारी नई दिल्ली के साउथ पटेल नगर की कंपनी एमआई2सी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटिज प्राइवेट लिमिटिड कंपनी की ओर से लगाए गए थे। वहीं, नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि सरपल्स कर्मचारियों को हटाया गया है।
