सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए तीन महीने से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन आज भी उनकी जान कैसे गई यह रहस्य बना हुआ है। हालांकि एम्स के डॉक्टरों की टीम जो इस केस की जांच करने मुंबई गई थी, उसने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के कुछ शुरुआती खुलासे ये बता रहे हैं कि सुशांत की मौत हत्या है या आत्महत्या। पढ़ें इस स्टोरी में एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट क्या कहती है….

एम्स के डॉक्टरों ने जो फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है उसमें ज्यादातर बिंदुओं पर उसकी जांच एजेंसी के साथ सहमति हो गई है। जैसे सीबीआई को अब तक हत्या का कोई लिंक या सबूत नहीं मिला है वैसे ही एम्स के डॉक्टरों को भी फॉरेंसिक जांच में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि एम्स के डॉक्टरों की यह जांच पूरी नहीं कही जा सकती क्योंकि इस केस में सबसे पहले जहां पर और जिस तरह से पोस्टमार्टम हुआ और एम्स के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम को लेकर जो भी सवाल उठाए, वह अब भी बरकरार हैं।
उन अनसुलझे सवालों के जवाब के लिए एम्स के डॉक्टर अभी और भी जांच करेंगे। इसके साथ ही एम्स की टीम सीबीआई के साथ अभी एक-दो बैठकें और करेगी जिसके बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर सुशांत की हत्या हुआ या उन्होंने आत्महत्या की।
