नई दिल्ली: अपने बेहद अलग तरह के स्वाद के लिए पसंद किया जाना वाला कीवी (kiwi) कई मायनों में सेहत को काफी लाभ पहुंचाने वाला फल है. कीवी में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है. इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant ) भी होता है. कीवी में पाया जाने वाला काला बीज और इसका भूरा छिलका भी खाने योग्य होता है. आइये जानते हैं इसके सेहत से जुड़े भरपूर लाभ –

अस्थमा में होता है लाभ
ऐसा समझा जाता है कि कीवी में मौजूद विटामिन C की प्रचुर मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा (asthma) का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है. सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी ताजे कीवी के सेवन से सुधार हो देखने को मिले.
बेहतर डाइजेशन
कीवी में खूब फाइबर होता है जिससे डाइजेशन (digestion) में मदद मिलती है.
इम्यून सिस्टम मजबूत करने में
कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें विटामिन C भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. रोज आधे कप कीवी से ही हमें अपनी जरूरत के लिए पूरा विटामिन C मिल सकता है. इम्यून सिस्टम (immunity system) की बेहतरी में विटामिन C का काफी योगदान होता है.
सूजन कम करने में मददगार
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है.
कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए
कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है.
