Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्द बीजेपी-जेजेपी मंथन कर उतारेगी अपना मजबूत प्रत्याशी बरोदा उपचुनाव के लिए: निशान सिंह

जल्द बीजेपी-जेजेपी मंथन कर उतारेगी अपना मजबूत प्रत्याशी बरोदा उपचुनाव के लिए: निशान सिंह

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा बरोदा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए गठबंधन प्रत्याशी का जीत का दावा किया है। जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन उपचुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के वरिष्ठ नेता निरंतर बरोदा विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े हुए है।

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी व जेजेपी बिना देरी के जल्द मंथन करके संयुक्त रूप से अपना मजबूत उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला लेगी। मंगलवार को बरोदा उपचुनाव की घोषणा के बाद चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप बरोदा उपचुनाव में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से विजय होगा। उन्होंने कहा कि गंठबधन सरकार की दोनों पार्टियां मिलकर इस उपचुनाव के मैदान में उतरेगी और मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार को जीताएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बरोदा में गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा है और बरोदा की जनता का गठबंधन को पूरा समर्थन मिल रहा है।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि बरोदा सीट पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पड़ती है इसलिए गठबंधन सरकार की प्राथमिकता है कि किसान-कमेरे वर्ग के हित में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा कई अहम योजनाएं बरोदा के विकास के लिए बनाई गई है और अब बरोदावासी बीजेपी-जेजेपी के उम्मीदवार को विजय बनाकर विकास पथ पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बरोदा को विकास के क्षेत्र में पिछड़े होने के पीछे पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया। 

एक सवाल के जवाब में डॉ. बांगड़ ने कहा कि विधानसभा-2019 के चुनाव में बरोदा से कांग्रेस के उम्मीदवार ने 34 प्रतिशत मत हासिल किए थे जबकि बरोदा की जनता ने गठबंधन सरकार की दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को कांग्रेस से बहुत ज्यादा कुला 57 प्रतिशत वाेट दिए है। जाहिर है कि पहले भी बरोदा की जनता का गठबंधन को भरपूर साथ मिला है और इस उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी भारी अंतर से विजय होगा।     

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि नए अध्यादेशों को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा केवल किसानों को बरगलाने का कार्य किया गया है जबकि सरकार निरंतर एमएसपी को लेकर यह सुनिश्चित कर चुकी है कि नए अध्यादेशों से किसानों की एमएसपी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किसानों को समझाया जा रहा है और अब किसान विपक्ष के बहकावे न आकर उनके हित में उठाए कार्य को समझ रहे है।

Faridabad News faridabadnews24 Soon BJP-JJP will churn out its strong candidate for Baroda by-election: Nishan Singh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.