फरीदाबाद : फरीदाबाद में प्रतिदिन कोई ना कोई घटना घटित होती ही रहती है । ऐसे ही यह घटना फरीदाबाद के नगला गांव चाचा चौक के पास संजय एंक्लेव गली नंबर 11 से एक व्यक्ति कुछ दिन पहले घर से बाहर घूमने के लिए गया था। और फिर वह घर वापस नहीं लौटा जब परिजनों से पूछताछ किया गया तब उनकी पत्नी सूरजमुखी व सुपुत्र नितेश ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार है और उनका इलाज चल रहा है वह कुछ समय पश्चात सब कुछ भूल जाते हैं।

जो व्यक्ति घर से लापता है उनका नाम सत्य प्रकाश उम्र 42 के लगभग है रंग गोरा ,कद 5 फीट 6 इंच व नीले रंग की पेंट लाइन दार ,कमीज आसमानी ,पैरों में चप्पल पहने हुए हैं और शरीर पतला है यह व्यक्ति दिनांक 19/ 9 /2020 से लापता है यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है लोगों से पूछने पर इन्हें गौमत चौराहे पर देखा गया है अगर किसी भाई बहन को मिले तो इस नंबर पर सूचित करें 9911421381, 80769818 84
पता संजय एंक्लेव, गली नंबर 11 ,चाचा चौक ,फरीदाबाद 121005
