Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणाः पेहोवा से शुरू, करनाल में होगी खत्म ,राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ कल से

हरियाणाः पेहोवा से शुरू, करनाल में होगी खत्म ,राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ कल से

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा : कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ हरियाणा में दो दिन चलेगी। छह अक्टूबर को पेहोवा से शुरू होकर यात्रा सात अक्टूबर को करनाल में संपन्न होगी। यात्रा को लेकर रविवार को नई दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग स्थित वार रूम में हरियाणा कांग्रेस की बैठक हुई।

प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को यात्रा का पूरा कार्यक्रम बताया गया व इसे सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव, धर्मपाल मलिक, रघुबीर कादियान के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे। बंसल व सैलजा ने विधायकों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर यात्रा को लेकर उनके विचार भी जाने। साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के राहुल को हरियाणा की सीमा में पंजाब से प्रवेश न करने देने वाले बयान पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि यह कृषि कानून किसानों के हितों के बिल्कुल विपरीत हैं। इसलिए राहुल गांधी किसानों के बीच आ रहे हैं।

यह सरकार संघीय ढांचे पर प्रहार कर रही है। भाजपा सरकार ने भरपूर प्रयास किया कि हाथरस मामले को दबाया जाए। इस मामले को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे हरियाणा कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल ने इन काले कानूनों के खिलाफ पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा शुरू की है। यह यात्रा किसानों की इस लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। छह और सात अक्तूबर को राहुल गांधी हरियाणा में दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वह छह अक्तूबर को देवीगढ़ बॉर्डर से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

वहां से ट्रैक्टरों के साथ पेहोवा पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र जाएंगे और रात को कुरुक्षेत्र में ही रुकेंगे। सात अक्तूबर को पिपली मंडी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। पिपली मंडी से वह नीलोखेड़ी जाएंगे और फिर करनाल पहुंचेंगे। करनाल में उनकी ‘खेती बचाओ यात्रा’ संपन्न होगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। इन्हीं काले कानूनों का विरोध करने के लिए राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। किसानों का साथ देने, उनकी आवाज उठाने का बीड़ा राहुल ने उठाया है। पूरा किसान वर्ग इन कानूनों को लेकर चिंतित है।

 

Faridabad News faridabadnews24 Haryana: Starting from Pehowa Rahul Gandhi's 'Kheti Bachao Yatra' from tomorrow will end in Karnal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.