Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार प्रदेश के किसानों की फसल के एक-एक दाने को निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदेगी : बनवारी लाल

सरकार प्रदेश के किसानों की फसल के एक-एक दाने को निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदेगी : बनवारी लाल

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2020No Comments5 Mins Read

चण्डीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि किसानों को अपनी फसल बेचने तथा आढ़तियों को फसल खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के किसानों की फसल के एक-एक दाने को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल  रेवाड़ी की अनाज मंडी में बाजरा खरीद का निरीक्षण कर रहे थे।मंत्री ने कहा कि हाल ही में पारित किए गए कृषि संबंधित अधिनियम किसानों के लिए बड़े ही हितकारी हैं और निकट भविष्य में इन कृषि सुधारों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन प्रदेश के किसान जागरूक हैं और वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को भली-भांति पता है कि उनके हित किन के हाथों में सुरक्षित हैं।

 उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में कई निर्णय लिए हैं बल्कि अब तक की रिकार्ड मुआवजा राशि भी किसानों को दी गई है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि अब 12 प्रतिशत तक नमी की मात्रा की शर्त पूरा करने के उपरांत सीसीआई हरियाणा से 100 प्रतिशत कपास की खरीद करेगा। जो इससे पहले, सीसीआई द्वारा केवल 25 प्रतिशत कपास की खरीद की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पहले किसान एक ही स्थान पर अपनी फसल बेचने में सक्षम थे, लेकिन अब नए कृषि अधिनियम के माध्यम से वे कहीं भी अपनी फसल बेच सकते हैं । सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किये जाएं।

 इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने व्यापारियों व किसानों की समस्याओं को भी सुना तथा मौके पर ही हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मुख्य प्रशासक श्रीमति सुमेधा कटारिया से बात कर समसस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए। चंडीगढ़,6अक्टूबर- हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में 3 करोड 50 लाख़ रुपये की लूट का पर्दाफाश करते हुए वारदात के महज 4 घंटे के भीतर एक लुटेरे को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बदमाशों ने 4 और 5 अक्टूबर की रात को गन प्वाईंट पर 5 मर्सिडीज कारों से लदे एक कंटेनर को लूटने की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने चालक को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और वाहन को लेकर फरार हो गए। इस सिलसिले में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

खुफिया और अन्य इनपुट पर काम करते हुए, पुलिस टीमों ने छापेमारी कर एक आरोपी नूंह के गांव नई निवासी रज्जाक को एक पेट्रोल पंप के पास से काबू कर लिया। टीम ने मर्सिडीज कारों से लदे लूटे हुए कंटेनर को भी बरामद कर लिया।इस घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। चण्डीगढ़ हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में अधिकारियों के साथ आल वैदर स्वीमिंग पुल व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल संबंधी सभी निर्माण परियोजनाओं को आगामी मार्च तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें।श्री विज ने कहा कि वर्ष 2021 में हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पंचकूला व अम्बाला में बहुत से खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत यहां पर होने वाले खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने के लिए खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

गृहमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित एंजेसी, इलैक्ट्रीशियन विंग के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पर खेल से सम्बन्धित चल रही परियोजनाओं को समयानुसार पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्शे के माध्यम से सभी कार्यों की वास्तविकता को भी जाना।उन्होनें कहा कि अम्बाला में नेशनल हाईवे के नजदीक बनाये जा रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसको अतिशीघ्र पूरा किया जाए ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ी हमारी सभ्यता, संस्कृति और वीरगाथाओं को भी देख व जान सके। उन्होंने इस दौरान खेल विभाग के निदेशक एस.एस. फुलिया को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते रहें और यदि कहीं किसी भी प्रकार की कमी नजर आए तो सम्बधिंत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए। इस अवसर पर विभाग के उप निदेशक अरूण कांत, डीएसओ एन. सत्यन साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 हरियाणा पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में रेवाड़ी जिले से तीन लोगों को 5,71,900 रुपये की नगदी व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए टीम को गुप्तचर द्वारा सूचना मिली थी कि मनचंदा सोसाइटी के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने का काम चल रहा है और यह कार्य दो मनचंदा सोसाइटी निवासी दो लोग अपने फ्लैट पर कर रहे हैं यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारकर दिल्ली कैपिटल (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुये तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,71,900 रुपये नकद, 12 फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप और दो नोटपैड भी जब्त किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह, ओम प्रकाश उर्फ शम्मी और मोहित के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Faridabad News faridabadnews24 The government will buy one grain each of the farmers of the state at a fixed support price: Banwari Lal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.