भिवानी : भिवानी के बहल में जघन्य तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। बीती देर रात गांव पासवान में एक विजेंदर नामक युवक की कैंपर गाड़ी से रौंदकर व पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। विजेंदर व हमलावरों के बीच करीब 5 साल से आपसी मारपीट को लेकर रंजिश चल रही थी और कई बार एक दूसरे को मारपीट करके घायल करने की बातें भी सामने आ चुकी थीं।

बीती रात जब विजेंदर की हत्या की गई विजेंद्र अपने एक साथी के घर गया हुआ था और आरोपित युवक गाड़ी में लेकर उसके घर पहुंच गए। पहले तो उस पर पत्थरों से घर में हमला किया और बाद में उसको गाड़ी से कुचल दिया। पुलिस जांच में जुटी है और अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं लिए हैं आरोपितों की संख्या करीब पांच से छह बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक व आरोपित दोनों ही पक्ष आपराधित प्रवृति के बताए जा रहे हैं।
पातवान गांव पहले भी एक तिहरे मर्डर के मामले में काफी सुर्खियों में रहा है और इस घटना के पीछे कहीं ना कहीं इस तिहरे मर्डर से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। मर्तक विजेंद्र के परिजन इस तिहरे कांड में आरोपी थे जो बाद में हाईकोर्ट से बरी हो गए थे।
