हरियाणा : भाजपा नेता रीतिक वधवा ने अर्जुन गन शूटिंग रेंज मे अतिथि रुप पहुच रेंज का उद्घाटन अवसर पर कहा की गन शूटिंग मे युवक-युवती अपना सुनेहरा भविष्य बना सकते है क्योकि आज वर्तमान आधुनिक समय मे आधुनिक खेलो की लोकप्रियता बढी है ओर खासकर ओलंपिक मे जिस प्रकार गन शूटिंग खेल मे मेडल जीते जा रहे हैं उससे देश के युवाओ मे खेल के प्रति जोश देखा जा रहा हैं ! भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा की महम शहर मे अच्छे लेवल की गन शूटिंग रेंज की जरुरत थी ओर अब अर्जुन गन शूटिंग रेंज के खुलने से महम के युवा व युवती अब इस खेल मे अपना भविष्य बनाने मे मदद मिलेगी ।

भविष्य में यकीनन महम के खिलाड़ी गन शूटिंग में अपना नाम चमकाएंगे।इस अवसर पर धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री , विजय कुमार पालवासिया, एवं सुनील चौहान ने कहा की आम लोगों के बच्चों के लिए यह शूटिंग रेंज काफी महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि निशानेबाजी महंगा खेल होने के कारण अधिकांश खिलाड़ी दिलचस्पी होने के बावजूद इसकी अत्याधुनिक सिखलाई से वंचित रह जाते हैं। इस शूटिंग रेंज में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगेइस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया व खिलाड़ियों के मैच करवाये गये जिसमे काटे के मुकाबले देखने को मिले । कार्यक्रम के आयोजक सुनील शर्मा ने कहा की आज गन शूटिंग खेल मे सबसे जल्दी करियर बनता है जितनी मेहनत दुसरे खेलो मे की जाती है उसके मुकाबले गन शूटिंग खेल मे जल्दी कामयाबी मिलती है इस मौके पर खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
