Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली :पूरे भक्तिभाव के साथ पहुंच रहे श्रद्धालु रथ पर सवार झंडेवाला देवी मां के दर्शन करने

दिल्ली :पूरे भक्तिभाव के साथ पहुंच रहे श्रद्धालु रथ पर सवार झंडेवाला देवी मां के दर्शन करने

faridabadnews24By faridabadnews24October 20, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : कोरोना के डर से जो श्रद्धालु झंडेवाला देवी मां के दरबार नहीं पहुंच पा रहे, उनके लिए झंडेवाला देवी मंदिर समिति ने दर्शन के लिए एक विशेष व्यवस्था की है। जिसके तहत देवी मां के दरबार से सजे आठ रथ पूरी दिल्ली में घूमाए जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से लेकर नवमीं तक यह रथ हर रोज श्रद्धालुओं को मां के दर्शन कराने उन्हीं के पास पहुंचेंगे।

मंगलवार को करोल बाग स्थित झंडेवाला मंदिर से निकले रथ पर सवार देवी मां के दर्शन करने श्रद्धालु यमुना विहार स्थित ली डायमंड बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंचे। यहां शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को झंडेवाला देवी के दरबार के दर्शन कराए गए। एक बड़े ट्रक पर पूरा दरबार बनाया गया है। लोगों ने रथ पर सवार देवी मां को पुष्प चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के हाथों को पहले सैनिटाइज किया गया। इसके बाद शारीरिक दूरी बनाकर एक-एक करके उन्हें दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। रथ के पास ही श्रद्धालुओं को भक्तिमय भजन-गीत सुनने का आनंद भी प्राप्त हुआ।

ब्रह्मपुरी जिला कार्यवाह प्रवीण कुमार ने बताया कि मंदिर में भीड़भाड़ न हो इसके लिए पूरी दिल्ली में रोजाना आठ रथ झंडेवाला मंदिर से सुबह पांच बजे निकलकर अगल-अलग जगहों पर पहुंचते हैं। वहीं, यमुना विहार विभाग प्रचारक श्रवण कुमार ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार जगहों पर यह रथ जाता है। सुबह सात बजे सबसे पहले यह रथ गाजे-बाजे के साथ पूरी धूमधाम से करावल नगर स्थित जगमाल गार्डन पहुंचता है। वहां नौ बजे तक लोगों को दर्शन कराने के बाद, 10 से 12 बजे तक यह रथ यमुना विहार में रहता है। फिर तीन से पांच बजे तक मंडोली टीला और शाम को छह से आठ बजे रोहताश नगर स्थित मुस्कान चौक पर श्रद्धालुओं को देवी मां के दर्शन कराए जाते हैं। नवमीं वाले दिन सभी जगहों पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Delhi: Devotees traveling on a chariot with full devotion to visit the mother goddess Jhandewala faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

दिल्ली होटल अग्निकांड का नया वीडियो वायरल, बचाओ-बचाओ’ की चीखों से गूंजा हौज रानी

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.