Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हवा में नहीं हो रहा सुधार, तीसरे नंबर पर फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में

हवा में नहीं हो रहा सुधार, तीसरे नंबर पर फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में

faridabadnews24By faridabadnews24October 22, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : प्रदूषण की रोकथाम के लिए फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, मगर प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को भी जिले में हवा में प्रदूषक तत्व पीएम-2.5 का स्तर 302 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया, जोकि देशभर में सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से बुधवार को जारी की गई देश के 112 शहरों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की सूची में अत्यधिक प्रदूषित शहरों में फरीदाबाद तीसरे नंबर पर रहा। वहीं चार दिन से देशभर में प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर रहे बल्लभगढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार देखने को मिला। 32 अंकों की कमी के बाद 295 एक्यूआई दर्ज किया गया।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी सूची में बागपत सबसे प्रदूषित शहर बताया गया। यहां पीएम 2.5 का स्तर 325 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर भिवाड़ी, जहां पीएम 2.5 का स्तर 308 दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर फरीदाबाद रहा है।  यहां पीएम 2.5 का स्तर 302 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि अभी तक हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण का स्तर कम बना हुआ है। एक-दो दिनों में हवा की गति कम हो सकती है, जिसके बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। हवा के नहीं चलने से प्रदूषित कण एक जगह रुक जाते हैं और इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो जाता है।

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान देश भर में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ की स्थिति लगातार खराब होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। बिजली कटौती होने पर जनरेटर लगातार चल रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह बिना ढके निर्माण सामग्री पड़ी है, मगर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सड़कों पर करवाया पानी का छिड़काव बल्लभगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे धूल को उड़ने से रोकने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया। बल्लभगढ़ के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में प्रदूषण रोकथाम के लिए काम करें। आदेशों की अनदेखी करने पर नगर निगम सहित अन्य विभागों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.