भिवानी 26 अक्टूबर : पर्यावरण को शुद्घ बनाने के लिए सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प जागरूक अभियान के तहत शूटिंग के खिलाड़ी नक्षत्र के जन्मदिवस पर तुलसी का पौधा देकर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहे ! उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा व हमें शुद्घ वायु भी मिलेगी। उन्होंने बताया की सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय माना गया है, तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

तुलसी का पौधा रखना बहुत लाभकारी और शुभ माना जाता है। पहले के समय में हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता था। आज के समय में रहन-सहन और घर की बनावट में बहुत अंतर आ गया है, लेकिन आज भी तुलसी के पौधे का उतना ही महत्व है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर में एक छोटा सा तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे के पत्ते खाने से ऊर्जा का प्रवाह शरीर में नियंत्रित होता है साथ में इंसान की उम्र भी बढ़ती है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण तुलसी के पौधे में पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। घर का वातावरण भी तुलसी के पौधे के होने से शुद्ध रहता है। तुलसी कारगर होती है संक्रामक रोगों को दूर करने में। इस अवसर पर तेज सिंह, चेतन , सुनील कुमार, संदीप , नीरज , कमल कुमार, मुकेश कुमार, राजन , जोगेंद्र कुमार, हेमंत, धीरज, विनोद कुमार, आनंद कुमार, अनिल कुमार, भी उपस्थित थे I
