हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष बहन श्रीमती विवेक पांडे जी द्वारा बरमान नर्मदा तट पर कन्याओं को भोजन खिला कर उन्हें श्रृंगार सामग्री एवं अन्य सामग्री भेंट की गई। साथ ही वहां पर उपस्थित नर्मदा परिक्रमा वासियों को भी भोजन और दक्षिणा भेट की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे संरक्षक श्रीमती सरला पांडे श्रेया पांडे उपस्थित रही। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने बहन विवेक पाण्डेय जी व टीम के इस नेक कार्य की सराहना की।

