भिवानी : बरौदा सीट पहले से कांग्रेस के पास थी,हम अवसर को चुनौती में नहीं बदल पाए कांग्रेस के पास ही रह गई खिलाड़ियों पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में योगेश्वर दत्त जैसे महान खिलाड़ी के विधानसभा नहीं पहुँचने का अफसोस। उक्त शब्द भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्ट्स संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं जिला सचिव सुनील चौहान ने आज यहां कहे ! उन्होंने कहा कि हरियाणा में विगत में भारतीय जनता पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। पहली सरकार के बाद दूसरी बार पार्टी की वोट प्रतिशतता 33 से 36 प्रतिशत तक बढ़ी है। यही नहीं, ग्रामीण स्तर पर 70 प्रतिशत और शहरी स्तर पर 90 प्रतिशत व स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश में मेयर की पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई हैं। जींद का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता है। पिछले समय से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए दो दिन के विधानसभा सत्र में महिलाओं के लिए पंचायती राज में 50 प्रतिशत, बीसी-ए के लिए आठ प्रतिशत सीटें रखी गई है। यही नहीं, अनुसूचित जाति के लोगों को उद्योग लगाने के लिए प्लाट में छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा हर परिवार का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है ताकि उस परिवार की आर्थिक स्थिति पता चल सके और उनके लिए योजना तैयार की जा सके। प्रदेश में 135 माडल संस्कृति स्कूल और 1 हजार प्ले-वे संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर काम करें ताकि विकास कार्यों को आगे ले जाया जा सके। इस अवसर पर इमरान बापोड़ा , विजय कौशिक पालवासिया , धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री, कपूर लडवाल, तेज सिंह, संदीप , विजय कुमार, पंकज , प्रवीण, कृष्ण, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे !

