Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज चुनाव हो जाएं तो ऐसी स्थिति में भाजपा-जजपा गठबंधन जीत के लिए बुरी तरह से तरस जाएगा : दीपेन्द्र

आज चुनाव हो जाएं तो ऐसी स्थिति में भाजपा-जजपा गठबंधन जीत के लिए बुरी तरह से तरस जाएगा : दीपेन्द्र

faridabadnews24By faridabadnews24November 16, 2020No Comments2 Mins Read

गोहाना: यदि बरोदा उप-चुनाव का परिणाम प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हो जाए और आज चुनाव हो जाएं तो ऐसी स्थिति में भाजपा-जजपा गठबंधन जीत के लिए बुरी तरह से तरस जाएगा तथा इस गठबंधन की 5 भी सीटें नहीं आएंगी। रविवार अपराह्न यह टिप्पणी राज्यसभा सांसद और सी.डब्ल्यू.सी. के सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने की। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन के इस दावे को हास्यास्पद बताया कि गठबंधन का वोट बैंक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को पूरे 6 महीने मिले जिसमें हर तरह के प्रलोभन का इस्तेमाल किया गया, इसके बावजूद उम्मीदवार जीत नहीं सका। दीपेन्द्र सिंह हुड्डा गोहाना में बरोदा हलके के दिवंगत विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के कार्यालय में कार्यकत्र्ता सभा को सम्बोधित कर रहे थे जिसकी अध्यक्षता स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीतेन्द्र उर्फ जीता हुड्डा ने की। सी.डब्ल्यू.सी. के सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देशभर में यह ट्रैंड रहा है कि जिस भी पार्टी की सरकार रही उसी के उम्मीदवार ने उप-चुनाव जीता लेकिन बरोदा उप-चुनाव अपवाद रहा। इसकी वजह सब वर्गों की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के प्रति नाराजगी रही। ऐसे में गठबंधन सरकार का फर्ज था कि उप-चुनाव का परिणाम घोषित होते ही नैतिकता के आधार पर त्याग-पत्र दे देती। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा के बेमेल गठबंधन की सरकार अंतर्विरोधों की शिकार होने से ज्यादा लंबी नहीं चल पाएगी। उप-चुनाव ने कांग्रेस और पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के प्रति विश्वास और गठबंधन के प्रति अविश्वास व्यक्त किया है। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि यह सरकार अहंकार और असंवेदनशीलता की सरकार है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। उनके अनुसार बरोदा हलके के नवनिर्वाचित विधायक इंदुराज नरवाल 17 नवम्बर को चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि 6 दिसम्बर को गोहाना में बरोदा हलके की जनता का धन्यवाद करने के लिए सभा होगी जिसके मुख्यातिथि पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा होंगे।

 

 

BJP-JJP alliance will be craving for victory: Deepender faridabadnews faridabadnews24 If elections are to be held today then in such a situation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.