चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। सीएम खट्टर ने स्वीकार किया है कि हरियाणा में अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ जिलों में अचानक कोरोना के केस बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार लॉकडाउन लगाने का इरादा नहीं है। सीएम ने कहा कि सावधान के लिए यह कदम जरूर उठाया गया है कि स्कूलों को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मॉस्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। हरियाणा में दिवाली के त्यौहारी सीजन के बाद अचानक कोरोना केस बढ़े हैं। इसे कोरोना की सेकेंड वेब कहा जा रहा है। हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और हिसार सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। हरियाणा में अब तक 2 लाख 9 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2113 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

