Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्रवादी विचारों की प्रतिमूर्ति थे डॉ. मंगलसेन : रीतिक वधवा

राष्ट्रवादी विचारों की प्रतिमूर्ति थे डॉ. मंगलसेन : रीतिक वधवा

faridabadnews24By faridabadnews24December 2, 2020No Comments2 Mins Read

भिवानी : डॉ. मंगल सेन का संघर्षशील जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दें। राष्ट्रवादी विचारों को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाने में डॉ. मंगल सेन का विशेष योगदान रहा। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रतिष्ठित नेता डॉ. मंगल सेन को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने  यह बात कही ! उन्होंने कहा कि डॉ. मंगलसेन एक कर्मयोगी विद्वान व्यक्ति थे।हरियाणा भाजपा के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मंगलसेन एक राष्ट्रवादी प्रखर विचारधारा के व्यक्ति थे।अपने जीवन में उन्होंने अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन आरंभ किया था तथा जनसंघ को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे। डा. मंगलसेन सहित अन्य प्रमुख लोगों द्वारा रखी मजबूत नींव पर ही आज भाजपा  सरकार हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. डॉ.  मंगलसेन के सपनों को पूरा करने के अभियान में जुटी है। उन्होेेंने कहा कि डॉ. मंगलसेन रोहतक से 7 बार  विधायक चुने गए थे।डा. मंगल सैन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिला सचिव सुनील चौहान एवं धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री  ने कहा कि डा. मंगल सेन महान कर्मयोगी इंसान थे। हरियाणा में भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसके पीछे डा. मंगल सेन का संघर्ष है। डा. मंगल सेन ने प्रदेश का समान विकास करवाया। बिना भेदभाव के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कला उनमें थी। इसी के चलते वो लगातार सात बार रोहतक से विधायक रहे।धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री,  जिला सचिव सुनील चौहान , डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार,  नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार,  ने भी डॉ. मंगल सेन को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी !

Dr. Mangalsen was an icon of nationalist ideas: Reetik Wadhwa faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.