हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बैठक कल दिनांक 08-12-2020 को जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा शर्मा जी व राष्ट्रीय एक्टिविटी संयोजक धारणा अवस्थी जी के निर्देशानुसार 10-12-2020 से 15-12-2020 तक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की पूरी टीम 10 दिसंबर और 14 दिसंबर को स्लम बस्ती में जाकर ऊनी कपड़े कंबल एवं अन्य सामग्री वितरित करेंगे। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा फंड इकट्ठा किया गया और निर्णय लिया गया कि नए कंबल भी खरीद कर बाँटे जाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती विवेक पांडे सरला पांडे सुनंदा भट्ट ज्योति तिवारी नीरा बुधौलिया सुमन शर्मा शिखा साहू मंजू लता पांडे अर्चना सोनी नंदिता चौबे कविता दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे I

