हरियाणा : क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में लगभग 18 मिलियन सड़क एवं कामकाजी बच्चे रहते हैं जिनमें से 2 मिलियन बच्चे ऐसे हैं जो सड़क पर ही रह कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं इसमें से कुछ बच्चे बिल्कुल अलग ही परिस्थिति में रहते हैं जिनके पास खाने पीने तथा अन्य काफी सारी चीजों की समस्या है लेकिन वह पढ़ना चाहते हैं जिसमें से कुछ बच्चों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है जिसके कारण वह काम करते हैं और शिक्षा से वंचित रहते हैं लेकिन चेतना संस्था और एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से यह संभव हो पाया है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं नहीं रहेगा इसलिए चेतना संस्था के द्वारा ओ बी ई कार्यक्रम काफी सालों से चल रहा है जिस पर चेतना संस्था लगातार बच्चों को पढ़ाई से जोड़ रही जिसमें बच्चों को कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं की शिक्षा दी जाती है ओ बी ई कार्यक्रम के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों ने तीसरी ,पांचवी ,आठवीं कक्षा में दाखिला लिया और अपना कार्य के साथ पढ़ाई भी किया तथा अब नोएडा से 22 बच्चों ने तीसरी, पांचवी, आठवीं कक्षा पास कर ली है बच्चे लगातार अपने कार्य के साथ शिक्षा से भी जुडे हुए हैं और आगे बढ़ रहें है जिनको डीसीपी मैम के द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया है जोकि बहुत गर्व की बात है एचसीएल फाउंडेशन ने कई बच्चों की जिंदगीयों को संवारा है और उनको एक नया जीवन देकर आगे बढ़ने की राह भी दिखाई है।

विंद्रा शुक्ला – एचसीएल फाउंडेशन और चेतना एनजीओ गौतम बुद्ध नगर में बच्चों के लिए बहुत ही बड़े स्तर पर कार्य कर रही है खासकर के जहाँ पर एजुकेशन की सुविधा नहीं है उन जगहों पर जा कर बच्चों को शिक्षा से जोड रही है और कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाएं पहुंचाई है जोकि बहुत सराहनीय कार्य है।
