राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच की मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की टीम ने जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडेय जी की अध्यक्षता में नरसिंहपुर के सिमरिया गांव में जाकर कपड़ो, ऊनी कपड़ों, कम्बलों, ब्रेड, बिस्किट , सूजी (खाद्य पदार्थों) का वितरण किया। गांव के लोगों की दयनीय अवस्था देखकर संस्था ने अतिशीघ्र उनकी समस्याओं के निवारण का वादा भी किया।गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। संस्था अतिशीघ्र पानी की समस्या के लिए उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी देगी।संस्था के द्वारा गांव वासियों को सफाई एवम कोरोना से बचाव हेतु समझाईश दी गई। महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में बताया गया, साथ ही एक क्विज़ रखकर स्वास्थ्य से सम्बंधित प्रश्न भी किये और विजयी लोगो को पुरस्कृत किया। संस्था की वरिष्ठ श्रीमती सरला पांडे, शालिनी दुबे, अरुणा दुबे, सुमन शर्मा , कविता दुबे, मंजू लता पांडे, नीरा बुधौलिया, निशा सोनी, एवम सोनल दुबे ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग दिया एवम अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दी। नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडेय जी ने सभी को धन्यवाद दिया और आगे के कार्यो हेतु दिशा निर्देश दिए।

