रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकरीबन एक लाख 40 हजार 640 पदों पर निकाली भर्तियां, जिनकी परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हो रही है | बोर्ड की ओर से अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग तारीखों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी | इन परीक्षाओं के जरिये अभ्यर्थियों को मिलेगा रेलवे भर्ती में भाग लेने का मौका इसलिए जल्द करे आवेदन |

किस पद पर और कब होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड, स्टेनो व अध्यापक श्रेणी के 1663 पदों के लिए 15 से 18 दिसंबर के बीच में परीक्षाएं आयोजित करेगा | बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए एक लाख तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है | इसके अलावा गार्ड, स्टेशन मास्टर, ऑफिस क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क आदि के 35208 पदों के लिए 28 दिसंबर से अगले साल मार्च तक परीक्षाओं का आयोजन होगा |इसी तरह ट्रैक मेंटेनेंस, पॉइंट्स मैन आदि के एक लाख 3 हजार 769 पदों के लिए 15 अप्रैल से जून 2021 तक परीक्षाएं होंगी | इस तरह रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से कुल एक लाख 40 हजार 640 पदों पर निकाली गईं भर्तियों के लिए दो करोड़ 44 लाख अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है |
परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सबसे पहले आइसोलेटेड व मिनिस्टीरियल (स्टेनो व अध्यापक श्रेणी) की परीक्षाएं होंगी | उसके बाद नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी और ग्रुप डी लेवल-1) पदों की परीक्षाएं होंगी | बोर्ड स्टेनो व अध्यापक श्रेणी के 1663 पदों के लिए 15 से 18 दिसंबर के बीच में कंप्यूटरीकृत परीक्षा आयोजित करेगा | इसके बाद गैर तकनीकी पॉपुलर श्रेणी जिनमें स्टेशन मास्टर, गार्ड, ऑफिस क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क आदि के 35208 पदों के लिए 28 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो वर्ष 2021 मार्च तक होंगी | इन भर्ती परीक्षाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें सामान्य मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं |
