हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उदयपुर, राजस्थान शाखा द्वारा दिनांक 12/12/2020 शनिवार को आनंद वृद्धाश्रम, सेक्टर 14 में राजस्थान पत्रिका का चालीसवां स्थापना सप्ताह मनाए जाने के उपलक्ष्य में कुर्सी रेस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, उदयपुर चेयरपर्सन- सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका जी शर्मा की प्रेरणा से वहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई जिनमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। वीणा गुप्ता प्रथम, पुष्पा गुप्ता द्वितीय, प्रेम पोद्दार तृतीय, सुमित्रा परिहार चतुर्थ रही। महिलाओं ने भजन सुनाए व संस्मरण सुनाए। साड़ियां, ज्वेलरी सेट एवं सैनिटाइजर पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इन सभी विविध कार्यक्रमों की संचालक मधु सरीन रहे। जिला अध्यक्ष-एडवोकेट नीता जैन, सोनिका गुप्ता उपस्थित रहे।

