हरियाणा : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों व पेंशन धारकों को बड़ा तोहफा दिया है, यह लाभ नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर ने एक बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई है कि कर्मचारियों और पेंशन धारकों को कैशलैस हेल्थ स्कीम का लाभ दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार इस योजना की शुरूआत नए साल से करने की तैयारी में है, जिसके अंतर्गत राज्य के 18 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार की नेहरू लाइब्रेरी में मौजूद ई-संसाधनों की जानकारी अब मोबाइल एप से मिल सकेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने एक वेबिनार के दौरान ऑनलाइन माध्यम से सीसीएसएचएयू-ई लाइब्रेरी एप को लांच किया। वेबिनार का मुख्य विषय ‘मोबाइल ई-लाइब्रेरी एप के माध्यम से ई-संसाधनों के उपयोग व जागरूकता प्रदान’ करना था। इसी के साथ ही चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मोबाइल एप्प के माध्यम से लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने वाले टॉप कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है।

