महेंद्रगढ़ : जाने-माने शिक्षाविद और राजस्थान के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के पिता प्रोफ़ेसर प्रोफ़ेसर पीएल चतुर्वेदी का जयपुर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। प्रोफ़ेसर पीएल चतुर्वेदी हरियाणा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और अजमेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने प्रोफ़ेसर पीएल चतुर्वेदी के निधन पर शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु मानव जीवन के दो ऐसे पहलू हैं जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता। जीवन के बाद मृत्यु निश्चित है। इस सच्चाई से हम सब भली भांति परिचित हैं“। प्रोफ़ेसर पीएल चतुर्वेदी केंद्रीय हरियाणा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे हैं !महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर विश्वविद्यालय के कुलपति रहे, राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में लगभग 5 दशकों तक पढ़ाने का रहा अनुभव , अखिल भारतीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे , राजस्थान विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष रहे , भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विद्या भारती राजस्थान के अध्यक्ष रहे , नियंत्रण और शुल्क निर्धारण समिति के अध्यक्ष रहे, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल कॉलेज में भी तीन वर्षों के लिए रहे अध्यक्ष, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति बनने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति रहे ! उनका जाना शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ! इसकी भरपाई नहीं की जा सकती ! उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

