साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर में समस्या के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब खबर है कि सुपरस्टार रजनी की हालत पहले से बेहतर है. उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है. अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें कोई गंभीर समस्या नहीं है.

डॉक्टरों की तरफ से सलाह दी गई है कि अभी के लिए रजनीकांत किसी भी तरह का प्रेशर ना लें.उन्हें तनाव से दूर रहने के लिए कहा गया. वहीं उन्हें बाहर कम से कम जाने की सलाह भी दी गई है क्योंकि कोरोना का खतरा अभी भी जारी है. रजनीकांत की हेल्थ की बात करें तो अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि अब उनका बीपी नॉमल है और स्थिति भी पहले से काफी बेहतर है. लेकिन इस सब के बावजूद भी अभी हर तरह की सावधानियां बरती जाएंगी. उनका लगातार बीपी भी चेक किया जाएगा, उनके लिए एक हफ्ते का आराम भी जरूरी बताया गया है.
इससे पहले भी अस्पताल ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था, ”सारी जांच की रिपोर्ट आ गई है और इसमें चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है. आज दोपहर को डॉक्टरों की टीम उनकी (रजनी) जांच करेगी और उन्हें कब डिस्चार्ज करना है इस बारे में निर्णय लिया जाएगा. अपोलो अस्पताल, जुबली हिल्स, हैदराबाद.”
क्रिसमस के दिन रजनी हुए थे बीमार
हो रहा है हालात में सुधार
शनिवार को अस्पताल की तरफ से हेल्थ अपडेट आई थी. इसमें अस्पताल ने बताया था कि रजनीकांत की सेहत पहले से बेहतर है. हालांकि उनका ब्लड उस समय ज्यादा था. साथ ही बताया गया था कि रजनी के ब्लड प्रेशर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
फिल्म सेट्स पर क्रू को हुआ कोरोना
रजनी को ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने से पहले उनकी फिल्म के सेट्स पर क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 23 दिसम्बर को फिल्म Annaatthe के 8 क्रू मेम्बर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इस फिल्म की शूटिंग 14 दिसम्बर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी. मेकर्स ने फिल्म के स्टार्स और क्रू के लिए बायो बबल बनवाया था. हालांकि रूटीन टेस्ट के दौरान 8 सदस्यों को कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव पाया गया था. रजनी का कोरोना टेस्ट निगेटिव था.
