हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच हरियाणा शाखा द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2020 को तुलसी दिवस के रूप में मनाया गया इस पावन पर्व पर विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l यह आयोजन श्रीमती रेखा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा की देखरेख में भली-भांति हुआ इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने विभिन्न स्थानों पर अपना कब्जा किया जिसमें प्रथम स्थान पर राजस्थान की कल्पना शर्मा द्वितीय स्थान पर राजस्थान की ही नीरू वह खुशी शर्मा ने अपना कब्जा जमाया, तृतीय स्थान पर हरियाणा सीमा सीमा सोनी जी रही l गीता शर्मा सविता बंसल प्रतिभा शर्मा किरण जी ने निर्णायक मंडल की भूमिका को बखूबी निभाया l राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व चेयर पर्सन श्रीमती अंबिका शर्मा जी ने सभी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए यह संदेश दिया है कि हमें अपने बच्चों को भी इस परंपरा को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि वे अपने धर्म और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते रहेंl l

