हरियाणा ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच , महाराष्ट्र की नागपुर इकाई द्वारा काली माता मंदिर जो कि गाँधीबाग में स्थित है, आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद वितरण में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे , जिला उपाध्यक्ष पिंकी दुबे, जिला मंत्री शिल्पा तिवारी , संगीता घई प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रही। इस महाप्रसाद वितरण में प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबे, जिला मंत्री गौरी कनोजे व जिला मंत्री भावना सिरोटिया जी ने भी योगदान दिया है। काली माता मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को प्रसाद का वितरण किया जाता है। काली माता मित्र परिवार के शैल शुक्ला जी ने हम लोगों को इस कार्य में सहयोग किया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन व संस्थापिका अम्बिका शर्मा जी ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किये जाने पर टीम की प्रशंसा की ।

