हरियाणा ; गुरु शिष्य का संबंध बहुत ही अटूट व पवित्र होता है। गुरु शिष्य की जोड़ी कभी नहीं तोड़ी जा सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा व भाजपा युवा नेता एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के उत्तरप्रदेश प्रभारी आयुष कौशिक इसका उदाहरण है। आयुष कौशिक अजय शर्मा को अपना राजनैतिक व सामाजिक गुरु मानते है। और उनके नक्शे कदम पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते है। आयुष कौशिक कहते है यदि राजनीति समाज के हित में की जाए और साफ नियत से समाज कल्याण मै अपना योगदान दिया जाए तो समाज सेवा का उससे श्रेष्ठ कोई साधन नहीं है । ये सभी गुड़ मेरे गुरु अजय शर्मा में है और यही गूर्ण मुझे सिखाए है। पद से कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता । व्यक्ति अपने कर्मो से बड़ा होता है।मुझे गर्व है कि मैंने एक ऐसे व्यक्ति को अपना गुरु बनाया है जो स्वयं से ज्यादा समाज कल्याण के लिए समय देते है। अपने गुरु अजय शर्मा से सीख कर मैंने समाज कार्यों के लिए एक संगठन बनाया जिसका नाम सर्व समाज एकता संघ है और श्री अजय शर्मा संगठन के संगरक्षक है।

