सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है | बता दें कि आज सीएम मनोहर लाल ने सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए कॉमन एन्ट्रेंस टेस्ट और वन टाइम रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। इसके बाद अब सरकारी नौकरी के लिए अभ्यार्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्रुप सी और डी की सभी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन के लिए एक टाइम ही फीस देनी होगी।

परिवार पहचान पत्र को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा. कोई अभ्यार्थी जब रजिस्ट्रेशन करेगा तब उसका पीपीसी डिटेल उसके सामने होगा। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए प्रदेश में अब सीईटी कॉमन पात्रता परीक्षा होगी। सीईटी की मान्यता 3 साल के लिए रहेगी। सीईटी को पास करने के बाद किसी भी भर्ती के लिए अभ्यार्थी योग्य होगा।
सीएम ने कहा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में युवाओं के लिए वन टाइम फीस और रजिस्ट्रेशन का वादा किया था। 31 मार्च तक ये पोर्टल आज से खोल दिया गया है, इसमें ग्रुप सी और डी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ग्रुप डी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मैरिट और अनुभव की स्किल के साथ एक बार परीक्षा पास करने पर नौकरी मिलेगी. ग्रुप सी के लिए सीईटी करना होगा। उसके बाद विभागीय पद के लिए अलग से स्क्रीनिंग करनी होगी।
एक ही फॉर्म पर अपनी डिटेल सभी युवा भरेंगे। कॉमन एलिजिबिल्टी टेस्ट ग्रुप डी और सी दोनों के लिए अलग होगा। इसके बाद सिर्फ ग्रुप सी में पोस्ट के लिए एक अलग से टेस्ट होगा। मुख्यमंत्री ने कहा एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए 3 साल के लिए फीस वैलिड रहेगी। एलिजिबिल्टी टेस्ट में हाई टेस्ट वाले ही बार बार आवेदन करेंगे। कम अंक वाले या सुधार करेंगे या अपना दूसरा काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पहले परिवार पहचान पत्र बनवाना होगा। उन्होंने कहा कि हमनें 6 साल में 80 हजार सरकारी नौकरीयां दी हैं, जो किसी भी सरकार के कार्यकाल के मुकाबले सबसे अधिक है ।
