गुरुग्राम : सादर इंडिया मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गुरुग्राम के इंडिगो डायग्नोस्टिक के प्रांगण मे ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीनियर सिटीजन 105 वर्षीय तारा देवी जैन ने ध्वजारोहण किया और उन्होंने कहा कि देश के सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर एकता का संकल्प करना चाहिए इसी कार्यक्रम में सादर इंडिया मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष पूर्व डीजीपी शील मधुर ने देश के प्रत्येक नागरिक से आव्हान किया कि अपने घर पर एक झंडा अवश्य लगाएं और साथ ही साथ एक पौधा भी अवश्य लगाएं और साथ ही उन्होंने देश को खुशहाल एवं सशक्त बनाने का भी प्रण लिया इस अवसर पर युथ सोसाइटी हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश सिंह कोषाध्यक्ष राजन राय ने कहा कि पूर्व में चले आ रहे कार्यक्रमों को अध्यक्ष जी के दिशा निर्देश पर और तेजी से काम करेंगे एवं संकल्प करते हैं भारत की अखंडता और एकता को बरकरार रखेंगे कार्यक्रम में अतिथि हर्ष जून डॉ पवन जून डॉ बृजेश कुंतल कुलभूषण भारद्वाज मनजीत जैलदार सुमित शर्मा अंशुल जैन डॉ शालू गर्ग डॉ मोनिका कालीरमन ज्योति वर्मा आदि सैकड़ों गणमान्य उपस्थित सभी लोगों ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर गणतंत्र दिवस शुभ पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाया l

