Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लाइन में रखी गई रिजर्व फोर्स, दिल्ली हिसा के बाद रोहतक पुलिस भी हुई अलर्ट

लाइन में रखी गई रिजर्व फोर्स, दिल्ली हिसा के बाद रोहतक पुलिस भी हुई अलर्ट

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2021No Comments2 Mins Read

रोहतक :  दिल्ली में हुई हिसा के बाद रोहतक पुलिस भी अलर्ट हो गई है। आसपास के जिलों से लगने वाले सभी नाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को दिल्ली में हुई हिसा के बाद शाम के समय खुद एसपी राहुल शर्मा खरावड़ गांव के पास लगे नाके पर पहुंचे। दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। सभी को आउटर बाईपास से निकाला गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी कि कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में ना बिगड़ने दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर भी उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा अफवाहों को लेकर भी पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है, जो वाटसएप और फेसबुक आदि पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रही है। साथ ही लाइन में रिजर्व फोर्स रखी गई है, जिसे आपात स्थिति में कहीं पर भी भेजा जा सकता है। आंदोलन में नहीं हुई चांदी के किसान की मौत चांदी गांव के किसान की आंदोलन में मौत की खबर को भी पुलिस ने खारिज किया है। दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि चांदी गांव के किसान 60 वर्षीय नाहर सिंह की आंदोलन के दौरान मौत हो गई है। इस पर पुलिस की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया है। जिसमें पुलिस ने बताया कि यह किसान पिछले तीन दिनों से अपने गांव में ही था। मंगलवार को हार्ट अटैक से किसान की मौत हुई है। जिसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि आंदोलन में किसान की मौत हुई है, जो गलत है। धरने और लंगर पर पुलिस की पैनी नजरदिल्ली में हिसा के बाद अब पुलिस की निगाह मकड़ौली और मदीना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर टिक गई है। पुलिस हर गतिविधियां पर निगाह रखी रही है। किसी भी हालत में माहौल को खराब नहीं होने देना चाहती। इसके लिए किसान नेताओं से भी संपर्क कर उन्हें हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा कई स्थानों पर किसानों के लिए लंगर भी चल रहे हैं। पुलिस इन्हें बंद कराने के लिए आयोजकों से बातचीत भी कर रही है।

After the Reserve Force Delhi HISA placed in line faridabadnews faridabadnews24 Rohtak Police also got alert
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.