हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जिला उदयपुर राजस्थान ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर देश भक्ति गीत वेबीनार का आयोजन किया l इसमें देश भक्ति रचनाएं, कविताएं एवं देशभक्ति फिल्मी गीतों की प्रस्तुति की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा की जन्म दिवस पर रंगारंग विडिओ प्रस्तुत करी गई। मुख्य प्रस्तुति में लक्ष्यराज बाबेल, अभिषेक शर्मा द्वारा सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। साथ ही डॉक्टर आकाश कलावंत ने अपने नए गीत का टीजर एवं पूरा गीत लांच किया। कार्यक्रम में उदयपुर चेयर पर्सन सुरभि मेनारिया धींग ,रीना सलूजा, उपाध्यक्ष प्रियंका कंडा, पूर्वी खंडेलवाल, गौरांश, देवांश धींग एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल इंचार्ज सोनिका गुप्ता द्वारा किया गया।

