हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर इकाई द्वारा जोशी दम्पति को रोजमर्रा की चीजो को उनके निवास स्थान में पहुंचा कर दिया गया।उनका एकमेव सहारा उनके पुत्र की मृत्यु होने के बाद गुजर बसर तकलीफ में था इसकी जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी ने अपनी टीम से चर्चा करके उन्हें सहयोग प्रदान किया।इस कार्य के लिए मंच की चेयरपर्सन व संथापिका अम्बिका शर्माजी ने तुरंत 1100 rs का paytm से धन उपलब्ध कराया।इसके साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबे जी ,जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी ,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेजी,जिला मंत्री भारती सरोटिया जी,संगीता घई जी,रश्मी अवस्थी जी,कंचन तिवारी जी व निशा शुक्ला जी,सुनीता मांजरे जी ,रूपल शाहू जी ने भी विभिन्न घरेलू उपयोगी चीजो को लाकर सहयोग दिया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने टीम के इस कार्य के लिए सभी सदस्यों की प्रशंसा की।

