Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad School Opening Guidelines: मास्क लगाकर पहुंचे छात्र, पूरी सतर्कता के साथ फरीदाबाद में खुले स्कूल

Faridabad School Opening Guidelines: मास्क लगाकर पहुंचे छात्र, पूरी सतर्कता के साथ फरीदाबाद में खुले स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले करीब 9 महीने से बंद स्कूल खुल गए हैं, जिससे क्लास रूम में रौनक लौट आई है। फिलहाल जिले में छठी से आठवीं तक के ही स्कूल खुले हैं। लगभग सभी राजकीय-निजी स्कूलों में केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन जा रहा है। जिले में करीब 40 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूलों में पहुंच रहे हैं। क्लास रूम में प्रत्येक बेंच पर एक ही छात्र के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के फैलने के बाद मार्च महीने से ही लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद थे। करीब आठ माह बाद 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए थे।

इससे पहले सोमवार से छठी से आठवीं तक की कक्षा के लिए भी स्कूल खोल दिए गए। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहीं। स्कूल आने के लिए छात्रों को अपने साथ कोरोना जांच की रिपोर्ट और अभिभावकों से सहमति पत्र लाना अनिवार्य है। सभी छात्र सहमति पत्र तो लेकर पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य जांच की कमी दिखी। इस कारण कई विद्यार्थियों को स्कूल से वापस लौटा दिया गया।

शिक्षा विभाग और निदेशालय ने साफ किया है कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच करानी है,   इसलिए उन्हें वापस घर लौटा दिया गया। उधर, कई छात्र बीके सिविल अस्पताल में कोविड जांच कराने भी पहुंचे थे। इस कारण बीके सिविल अस्पताल में छात्रों की लंबी लाइन लगी रही। सामान्य स्वास्थ्य जांच का पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे पुराना नहीं होना चाहिए। वहीं, ज्यादातर छात्र स्कूल तो पहुंचे, लेकिन उनके पास स्वास्थ्य जांच का प्रमाण पत्र नहीं था। 
एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में करीब दस माह बाद स्कूल खुलने से छठी कक्षा की छात्रा सीता काफी खुश थी। उसका कहना था कि ऑनलाइन कक्षा में पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। कोरोना के कारण पता चला कि स्कूल की कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने का क्या महत्व है। इसी तरह मेट्रो मोड स्थित राजकीय विद्यालय की छात्र कोमल  ने बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसने काफी संघर्ष कर ऑनलाइन पढ़ाई करना सीखा था। अब वह बेहद खुश है कि स्कूल दोबारा खुल गए हैं।
Faridabad School Opening Guidelines: Students arrived with masks faridabadnews faridabadnews24 schools open in Faridabad with full vigilance
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.