Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोहतक में फुटपाथ पर रहने वाली पूजा को यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, संघर्ष की अनोखी कहानी

रोहतक में फुटपाथ पर रहने वाली पूजा को यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, संघर्ष की अनोखी कहानी

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2021No Comments4 Mins Read

रोहतक : फुटपाथ पर दस बाई बारह फीट का शेड। यह वो शेड है, जहां 15 वर्षीय पूजा शिक्षा को नए क्षितिज दे रही हैं। उसकी लग्नशीलता को देखकर संवेदनाओं ने उसे मुफलिसी से उभारकर शिक्षा के शिखर तक पहुंचाने की ठान ली है। यह समृद्धि से भरी संवेदना शिक्षा की राह में गरीबी के रोड़े हटाने के लिए आगे बढ़ी है।

मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव दररेठा की रहने वाली पूजा रोहतक के सेक्टर-3-4 के एक्सटेंशन एरिया में फुटपाथ पर एक छोटे से शेड में तीन बहनों व माता पिता के साथ रहती है। पिता कैलाश रोड़े तोड़ने का काम करते है और मां मनकू घरों में काम करती है। कैलाश की चार बेटियां हैं, जिसमें पूजा दूसरे नंबर की है। पूजा ने संसाधनों के अभाव में भी शिक्षा की ज्योति इस शेड में जला रखी है। पिछले दिनों हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से दसवीं कक्षा में मेरिट हासिल की। उसकी इस  उपलब्धि को देखकर डालमिया ग्रुप ने उसे जयपुर के वनस्थली विश्वविद्यालय में पढ़ाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे पूजा ने बिना देरी से स्वीकार कर लिया। अब वह विश्वविद्यालय में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

बचपन से ही थी पढ़ने की ललक

गांधी स्कूल के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि एक दिन वह पार्क में स्ट्रीट लाइट की रोशनी में बच्चों को पढ़ा रहे थे। वहां पर खेलते हुए पूजा भी पहुंच गई। उसमें पढ़ने की ललक देखी और उसे भी पढ़ने के लिए कहा गया। इसके बाद वह भी पढ़ने के लिए रोजाना आती रही। फिर उसका सरकारी स्कूल में दाखिल कराया। दसवीं कक्षा में पूजा ने 80.4 अंक हासिल करते हुए मेरिट में स्थान हासिल किया। हालांकि वह इन नंबरों से संतुष्ट नहीं थी क्योंकि उसे उम्मीद थी कि 90 फीसद या इससे अधिक अंक हासिल करेगी। लेकिन इसका उसे मलाल नहीं है, कहती है, आगे ज्यादा मेहनत करके फीसद में सुधार करेगी।

खुद भी पढ़ती है और बच्चों को भी पढ़ाती है

पूजा गांधी निश्शुल्क स्कूल में खुद भी पढ़ती है और छोटी कक्षा के बच्चों को पढ़ाती भी है। मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से ही दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की। पहले स्कूल पैदल जाती थी, लेकिन दूर होने के कारण किसी ने साइकिल भी भेंट कर दी। कोरोना महामारी में जब आनलाइन पढ़ाई शुरू हुई तो चार बहनों के पास एक ही मोबाइल था। जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। फिर किसी दानी ने एक मोबाइल दिया।

संसाधन नहीं लक्ष्य साधने पर फोकस

पूजा कहती है। सफलता हासिल करने के लिए संसाधन खास मायने नहीं रखते। लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने की लग्न और ललक जरूरी है। दसवीं कक्षा में 90 फीसद अंक हासिल करने का लक्ष्य रखा। हासिल तो नहीं कर सकी, लेकिन नजदीक पहुंच गई। चार बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन वर्षा 12वीं में पढ़ रही हैं, उसके साथ ही मुकाबला भी रहता है।

विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना हुआ पूरा

पूजा कहती है, विश्वविद्यालय में पढ़ने का ख्वाब था, जो समय से पहले पूरा हो गया। डालमिया ग्रुप के सहयोग से उसका दाखिल जयपुर की वनस्थली विश्वविद्यालय में हो गया। अब वह अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी। 11वीं कक्षा में उसने नॉन मेडिकल स्ट्रीम ली है, जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ विषय की पढ़ाई कर रही है। वह पीएचडी करके शिक्षक बनना चाहती है। उसे पता है कि श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्ट्रीट लाइन की रोशनी में गांधी स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन स्थानीय लोग वहां से भगा देते थे। लेकिन स्कूल संचालक नरेश ने हौसला दिया और पढ़ाई जारी  रखी। वह भी शिक्षा के वंचित बच्चों को पढ़ाने का सिलसिला जारी रखेगी।” पूजा की काबिलियत और उसमें पढ़ने की ललक को देखते हुए मृद्दहरि डालमिया परिवार ने उसे आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का फैसला लिया। पूजा से संपर्क किया गया और वनस्थली विवि जयपुर में उसका दाखिल करवा दिया। डालमिया परिवार की तरफ से उसकी ट्यूशन फीस और हॉस्टल का खर्च उठाया जा रहा है।
a unique story of struggle faridabadnews faridabadnews24 got admission in university living on the pavement in Rohtak Pooja
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.