हरियाणा : केसरिया भारत नरसिंहपुर मध्य प्रदेश की सत्र 2021की मासिक बैठक प्रदेश महामंत्री नीरा बुधौलिया के निवास स्थान पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती विवेक पांडे ने सर्वप्रथम केसरिया भारत के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के लिए कागज के पैकेट बनवाकर दुकानों पर बांटने का निर्णय लिया गया एवं बसंत उत्सव हेतु योजना बनाई गई। इस अवसर पर श्रीमती विवेक पांडे नीरा बुधौलिया, प्रवीणा गोस्वामी,पूर्णिमा शुक्ला, ज्योति तिवारी ,शालिनी दुबे मंजू लता पांडे ,सुमन शर्मा, कविता दुबे, सपना शर्मा ,रेखा शुक्ला ,शालू भाटिया आदि सदस्य उपस्थित रहे l

