Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आवास न मिलने पर बोले- सीएम दें जवाब, हरियाणा की IAS रानी नागर के पक्ष में उतरे रणदीप सुरजेवाला

आवास न मिलने पर बोले- सीएम दें जवाब, हरियाणा की IAS रानी नागर के पक्ष में उतरे रणदीप सुरजेवाला

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2021No Comments3 Mins Read

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की महिला आईएएस ऑफिसर रानी नागर को प्रताडि़त करने और 3 महीने से सरकारी आवास मुहैया ना करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सीधा जवाब मांगा है। हरियाणा में गुर्जर समाज की इकलौती आईएएस अधिकारी की प्रताडऩा के लिए भाजपा सरकार को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए कि एक प्रतिभावान आईएएस अधिकारी को सरकारी आवास न उपलब्ध कराने पर गुर्जर भवन में रहने को मजबूर हैं, सरकार का यह रवैया पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के साथ संवेदनहीनता दर्शाता है।

अजीब बात है कि सत्ता से चिपके बैठे गुर्जर समाज व मंत्रियों ने भी इस बेटी के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही, ऐसे विधायकों व मंत्रियों को सरकार में रहने का कोई नैतिक हक़ नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा काडर आईएएस अधिकारी रानी नागर को प्रदेश सरकार लगातार प्रताडि़त करती रही। उन पर डबवाली से लेकर चंडीगढ़ में उनके आवास पर हमले किए गए। सरकारी संरक्षण में गुंडों ने उनके घर में घुसकर उन पर तथा उनकी बहन पर हमले किए। सरकार की प्रताडनाओं से तंग आकर रानी नागर को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था। लेकिन जब कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो उनका इस्तीफा नामंजूर करना पड़ा। अब जब रानी नागर ने दोबारा ज्वाइन कर लिया है तो पिछले 3 महीने से खट्टर सरकार उनको सरकारी भी आवास नहीं दे रही है। मजबूरन उनको चंडीगढ़ के सेक्टर 28डी के गुर्जर भवन में रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आखिरकार क्यों एक महिला आईएएस अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है। क्या सीएम खट्टर की सरकार पर पकड़ नहीं है या वे जानबूझकर ऐसा होने दे रहे हैं। गुंडों को शह देकर अधिकारियों को परेशान करने की सरकार की अब नियती बन गई है। क्या यह वही सरकार है, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और भी उन्हीं बेटियों को प्रताडि़त करती है। सुरजेवाला ने कहा कि एक महिला आईएएस अधिकारी, जोकि पिछड़ा वर्ग से है, उसके साथ भी ऐसा अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है, जिसके लिए इस पिछड़ा और महिला विरोधी सरकार को शर्म आनी चाहिए। सरकार अब कोई भी बहानेबाज़ी करे लेकिन बेटियां बचाने की बात कहने वाली इस सरकार का पिछड़ा वर्ग विरोधी असली चेहरा सबके सामने आ गया है सुरजेवाला ने कहा कि चंडीगढ़ और पंचकूला में सैकड़ों सरकारी आवास उपलब्ध हैं। राज्यपाल को तुरंत इस मामले का संज्ञान लें और रानी नागर को सरकारी आवास उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।

Answer CM said faridabadnews faridabadnews24 On not getting accommodation Randeep Surjewala in favor of IAS Rani Nagar of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.