सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे और पेट्रोल की कीमतों में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है।
दिल्ली में पेट्रोल 87.85 और डीजल 78.03 रुपये लीटर बिक रहा है। 2021 में अब तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और पेट्रोल के दाम में 27 से 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
■ दिल्ली में पेट्रोल 87.85 रुपये और डीजल 78.03 रुपये प्रति लीटर है।
■ मुंबई में पेट्रोल 94.36 रुपये और डीजल 84.94 रुपये प्रति लीटर है।
■ कोलकाता में पेट्रोल 89.16 रुपये और डीजल 81.61 रुपये प्रति लीटर है।
■ चेन्नई में पेट्रोल 90.81 रुपये और डीजल 83.18 रुपये प्रति लीटर है।
■ नोएडा में पेट्रोल 86.83 रुपये और डीजल 78.45 रुपये प्रति लीटर है।
अब SMS से चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।
