नई दिल्ली : हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Delhi Police economic Offences Wing) ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है। यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया को नहीं दी है। वहीं, इस FIR के बाद देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

