Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें- कौन है यह, Red Fort Violence में आरोपित पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की दोस्त से भी होगी पूछताछ

जानें- कौन है यह, Red Fort Violence में आरोपित पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की दोस्त से भी होगी पूछताछ

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को हुए लाल किला उपद्रव मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार किए गए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू से बुधवार को चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट कार्यालय में आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी व क्राइम ब्रांच के आला अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक गहन पूछताछ की। दीप से संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रह रही उसकी महिला मित्र व पंजाबी अभिनेत्री रीना राय के बारे में भी पूछताछ की गई। रीना उसके फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड करती थी। क्राइम ब्रांच उसे भी पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजेगी। पुलिस के अनुसार, दीप ने बताया कि बिहार के पूर्णिया में रूपवानी सिनेमा मालिक के परिवार में उसकी शादी हुई है। उसकी पत्नी वहीं रह रही है। 12 दिनों तक फरार रहने के दौरान वह पंजाब में अपने परिचितों के यहां छिपा हुआ था।

दीप की दोस्त भी एक्टर

दीप ने बताया कि पंजाब निवासी रीना के साथ उसने एक फिल्म में अभिनय किया था। तभी से उसकी उससे दोस्ती है। इन दिनों वह सैन फ्रांसिस्को में परिवार के साथ रह रही है। जब सिद्धू फरार था तो उस दौरान उसका फेसबुक अकाउंट दो मोबाइल फोन से अपडेट किया जा रहा था। एक दीप के मोबाइल से और दूसरा उसकी महिला मित्र के जरिये।

दीप सिद्धू के कई करीबी भी हैं घेरे में

पुलिस ने सिद्धू व उसकी पत्नी समेत कई करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों के मोबाइल को सर्विलांस पर ले रखा था। फेसबुक के आइपी एड्रेस से पुलिस को पता लग गया था कि दीप का अकाउंट सैन फ्रांसिस्को से अपडेट हो रहा है। दीप तीन-चार दोस्तों के मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे रीना को भेज देता था। वहां रीना उस वीडियो को अपलोड कर देती थी। पांच दिन पहले दीप ने जब करनाल से रीना को वीडियो भेजा तब उसकी लोकेशन का पता लग गया था।

faridabadnews faridabadnews24 Know who is this Punjabi actor Deep Sidhu's friend charged in Red Fort Violence will also be questioned
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.