हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में रिलीज हुए लोरी गाने में जहां मां की ममता को दिखाया। वहीं अब जल्द ही महिलाओं के अत्याचारों को लेकर भी एक गाना लेकर आ रही है। इस गाने की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। बता दें कि इस पोस्टर में वह काफी डेंजर लुक में दिखाई दे रही है।
सपना चौधरी ने अपने अगले प्रोजेक्ट गुंडी से अपना पहला लुक शेयर किया है। जिसमें वो वाकई धाकड़ लुक

में नज़र आ रही है। इस गाने को राजस्थान में शूट किया जा रहा है और जल्द ही रिलीज होने की संभावना है। सपना चौधरी ने गुंडी से जो अपना पहला लुक रिवील किया है उसमें वो दोनाली पकड़े हुए नज़र आ रही हैं। और ये टाइटल उनपर काफी सूट भी कर रहा है। उनका लुक काफी धाकड़ नज़र आ रहा है।
वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए सपना चौधरीने मज़ेदार कैप्शन भी दिया है जो हरियाणवी में है। उन्होंने लिखा है – पहल्यां किसे ती कहणा नहीं – बाद मैं कुछ भी सहणा नहीं। अगर आपको ये समझ आ गया तो ठीक और अगर नहीं आया है तो इसका मतलब है कि पहले किसी को कुछ कहना नहीं चाहिए और बाद में कुछ भी सहना नहीं चाहिए।
