भिवानी : जरा सा लोभ लालच और गुस्सा इंसान से क्या कुछ नहीं करवा देता, ये लालच इंसान के रिश्तों को शर्मसार ही नहीं बल्कि खूनी खेल में भी बदल देता है। इसका एक मामला भिवानी के दिनोद गाँव में देखने को मिला। जब एक ही परिवार के दो गुटों में ट्यूबवैल लगाने को लेकर खेतों में खुनी संघर्ष हुआ और चार लोगों ने 48 वर्षीय राजकुमार व उसके भाई सुशील के सिर फोड़ डाले। राजकुमार को ज़्यादा चोट लगने पर पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहाँ उसने थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
राजकुमार का सिर फोड़ कर उसे मौत के घाट उतारने के मामले में अब पुलिस ने आरोपी दो भतीजे अमीत व राहुल को गिरफ्तार किया है और आरोपी अमित के पिता कर्मबीर व मौसी सुमित्रा फरार हैं। अमीत व उसके परिजनों ने राजकुमार की इसलिए हत्या की कि राजकुमार अपने खेत में ट्यूबवैल लगाएगा तो उनके खेत में लगे ट्यूबवैल का पानी ख़राब हो जाएगा।
