मशहूर स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के संस्थापक और सह-सीईओ, रीड हेस्टिंग्स का मानना है कि भारत में डेटा की कीमतों में नाटकीय गिरावट के पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का हाथ है और यही वजह है कि भारत में नेटफ्लिक्स जैसी अनेकों स्ट्रीमिंग सर्विस कामयाब हो पाई हैं। फार्चूय्न इंडिया के साथ एक खास साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि महंगी डेटा कीमतों की वजह से भारत की गिनती दुनिया के सबसे कीमती डेटा मार्किटों में होती थी, रिलायंस जियो की लॉचिंग के बाद मात्र 4 वर्षों की अवधि में भारत दुनिया के सबसे सस्ते डेटा बाजारों में से एक माने जाने लगा। रिलायंस जियो की तारीफ करते हुए रीड हेस्टिंग्स कहते हैं कि जियो डेटा क्षेत्र में जो परिवर्तन लेकर आया है उसके कारण ही नेटफ्लिकस का बिजनेस चलता है अन्यथा हम सफल नही होते।
