Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऑफ द रिकॉर्ड : खाते से सोना कमाने का घोटाला मोदी ने ऐसे पकड़ा, खाते से सोना कमाने का घोटाला मोदी ने ऐसे पकड़ा

ऑफ द रिकॉर्ड : खाते से सोना कमाने का घोटाला मोदी ने ऐसे पकड़ा, खाते से सोना कमाने का घोटाला मोदी ने ऐसे पकड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने जब नवम्बर 1951 में कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) आरंभ की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह अमीर कर्मचारियों और नौकरशाहों के हाथों में चांदी कूटने का हथियार बन जाएगी। यह सार्वजनिक क्षेत्र व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की सहायता के लिए शुरू की गई थी जिसमें नियोक्ता की ओर से कर्मचारियों के ई.पी.एफ. खाते में 12 प्रतिशत का योगदान देना तय हुआ था।

कर्मचारी अपने खातों में चाहे जितनी रकम जमा कर सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं रखी गई। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं है। इस छिद्र का लाभ उठाकर निजी कंपनियों व सार्वजनिक उपक्रमों में मोटा वेतन पाने वाले कर्मचारियों ने नौकरशाहों के साथ सांठगांठ करके अपने वेतन को सोना बनाया। उदाहरण के लिए कुछ अमीर कर्मचारी अपना पूरा वेतन ई.पी.एफ. खातों में जमा करवा देते थे। यह घोटाला पिछले 70 सालों से चल रहा था। इन चालबाज नौकरशाहों, जिन्होंने इस स्कीम से सबसे अधिक पैसा बनाया, ने कभी किसी भी वित्तमंत्री को इस ‘सोने की गुप्त खान’ के बारे में हवा तक नहीं लगने दी। लेकिन कहते हैं कि पाप का घड़ा एक न एक दिन तो भरता ही है। इन शातिर नौकरशाहों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ खड़े हुए। मोदी में यह बड़ा गुण है कि उन्हें यह भनक पता नहीं कैसे लग जाती है कि ‘यहां मामला गड़बड़ है’।

उन्होंने पिछले सालों का ई.पी.एफ. रिकॉर्ड मंगवाकर जब उसकी जांच करवाई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। एक कर्मचारी के ई.पी.एफ. अकाऊंट में एक बार में 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा करवाई गई थी। इतनी बड़ा रकम ई.पी.एफ. खाते में जमा कराने का फायदा क्या था? यह बात सामने आई कि ऐसे कर्मचारी ई.पी.एफ. से साल दर साल 50 से 60 लाख तक कर-रहित आय कमा रहे थे।  मोटा लाभ कमाने वाले ऐसे कर्मचारियों की संख्या 1.20 लाख है जिन्होंने अपने ई.पी.एफ. खातों में 62,500 करोड़ रुपए जमा कर रखे थे। इस समय कुल 5 करोड़ ई.पी.एफ. खाताधारक हैं। 1 फरवरी 2021 को ई.पी.एफ. में कुल जमा रकम 7 लाख करोड़ थी। यह योजना 15,000 रुपए या अधिक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए है। केंद्रीय बजट में ई.पी.एफ. खाते से कर-रहित अधिकतम आय प्रतिवर्ष 2.5 लाख तय कर दी गई है जबकि पहले यह 50 लाख तक पहुंच गई थी तथा ऐसे एक और लूट-खसूट रोक दी गई।

faridabadnews faridabadnews24 Modi caught the gold-earning scam like this Off the record: Modi caught the gold-earning scam in this way
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.